कच्चा अंडा खाने के फायदे, आपको हैरान कर देंगे | Kacha Anda Khane ke Fayde

 कच्चा अंडा खाने के फायदे :- 

आपने बहुत बार अंडा खाने के फायदे के बारे में तो जरुर सुना होगा, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम आपको कच्चा अंडा खाने के फायदे के बारे में बताएंगे, क्योंकि बहुत ही कम लोग कच्चा अंडा खाने के फायदे के बारे में जानते हैं, लेकिन कच्चा अंडा खाने से शरीर में होने वाली बहुत सी बीमारियां ठीक हो जाती हैं और जो लोग कच्चा अंडा नहीं खाते हैं वह लोग इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद कच्चा अंडा ज़रूर खाने लगेंगे।

kacha anda khane ke fayde 
अंडा एक ऐसा फूड है जो बहुत से लोग खाना पसंद करते हैं क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी 12, विटामिन डी, विटामिन ई, फॉलिक एसिड, आयरन, फॉस्फोरस और भी बहुत से तत्व पाए जाते हैं जो शरीर का विकास और शरीर को सेहतमंद रखने में मदद करते हैं अगर आप रोजाना दो कच्चे अंडे का प्रयोग करते हैं तो आपको एक सेब के बराबर एंटी-ऑक्सीडेंट मिल जाते हैं लेकिन कुछ लोगों को कच्चा अंडा खाना अजीब लग सकता है तो वह लोग किसी चीज के साथ मिक्स करके भी इसका सेवन कर सकते हैं तो अब हम आपको बताते हैं, कच्चा अंडा खाने के 7 बड़े फायदे जो आपको हैरान कर देंगे।

Benefits of Raw Eggs.


1. दिमाग़ के लिए फायदेमंद।

कच्ची अंडे का सेवन दिमाग के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है अगर आप कच्चे अंडे का प्रयोग करते हैं तो इससे आपकी याददाश्त तेज होगी, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन बी-12 याददाश्त को तेज करने में मदद करता है और यह एनीमिया को भी ठीक कर सकता है।

2. डिप्रेशन के लिए फायदेमंद।

आज के समय में डिप्रेशन दिन प्रतिदिन बढ़ता चला जा रहा है अगर आप कच्चे अंडे का प्रयोग करते हैं तो इसमें मौजूद प्राकृतिक बायोटिन डिप्रेशन को कम करने में मदद करता है, और एक रिसर्च के मुताबिक जो लोग मांस मछली का प्रयोग नहीं करते हैं वह लोग अधिक डिप्रेशन का शिकार होते हैं।


3. प्रोटीन और मिनरल के लिए फायदेमंद।

अगर आप जिम वगैरा जाते हैं तो आपको कच्चे अंडे का जरूर प्रयोग करना चाहिए क्योंकि एक अंडे में 6 ग्राम प्रोटीन होता है जो कोशिकाओं का विकास करने में मदद करता है और इसके पीले भाग में 66 ग्राम फास्फोरस और 22 एमजी कैल्शियम जाता है जो शरीर में मौजूद कोशिकाओं को ठीक करने में मदद करता है। इसीलिए अगर आप अपने मसल को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको अंडे का जरूर प्रयोग करना चाहिए।


4. गुड कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद।

अंडे का प्रयोग करने से गुड कोलेस्ट्रॉल शरीर को मिलता है जिससे शरीर में नए हार्मोंस और कोशिकाओं का निर्माण होता है इसी के साथ-साथ यह बाइल जूस का भी निर्माण करता है जिससे शरीर को वसा को बचाने में मदद मिलती है।


5. एलर्जी कम करने में फायदेमंद।

जब अंडे को गर्म किया जाता है तो उसमें मौजूद प्रोटीन की संरचना बदल जाती है जिससे एलर्जी पैदा होने की संभावना बढ़ जाती है आपने कई बार बड़े बुजुर्गों से सुना होगा, की अंडे को अधिक नहीं पकाना चाहिए, इसीलिए अगर आप कच्चे अंडे का प्रयोग करते हैं तो कुछ ही दिनों में शरीर में होने वाली एलर्जी खत्म हो सकती है।


6. इम्यूनिटी बूस्ट करने में फायदेमंद।

कच्ची अंडे का प्रयोग करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है क्योंकि अंडे में मौजूद आयरन, जिंक, सेलेनियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं इसीलिए अगर आप बार-बार बीमार हो जाते हैं तो आपको अंडे का जरूर प्रयोग करना चाहिए इससे आपका इम्यून सिस्टम बूस्ट हो जाएगा, और आप मौसमी बीमारियों से बच पाएंगे।

7. बालों के लिए फायदेमंद।

आज के समय में बहुत से लोग बालों के झड़ने की समस्या से परेशान है तो उन लोगों को कच्चे अंडे का प्रयोग करना चाहिए अंडे का प्रयोग करने से उसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन डी बालों को मजबूत करने में और बालों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

कुछ जरूरी बातें :-
  •  कच्चे अंडे का प्रयोग करने से पहले उसको अच्छे से साबुन से धो लेना चाहिए क्योंकि इसके ऊपर साल्मोनेला बैक्टीरिया पाया जाता है जो शरीर को नुकसान कर सकता है इसीलिए आप इसका जरूर ख्याल रखें।
  • कच्चे अंडे का अधिक प्रयोग नहीं करना चाहिए क्योंकि किसी चीज का अधिक प्रयोग करने से वह आपको फायदा के बजाय नुकसान पहुंचा सकता है।
और ये भी पढ़ें:- चिकन खाने के फायदे।

Disclaimer:- इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें!





एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Ads

Ads