मूंगफली खाने के फायदे | Mungfali Khane ke Fayde | Peanuts Nutrient Nutrition


आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे मूंगफली खाने के क्या फायदे हैं और क्या नुकसान है। इसके साथ साथ हम आपको यह भी बताएंगे। 
  • मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है? 
  • मूंगफली खाने से क्या लाभ होता है?
  • मूंगफली कब नहीं खाना चाहिए?
  • एक दिन में कितनी मूंगफली खा सकते हैं?
  • मूंगफली खाने के साइड इफेक्ट क्या है?
  • मूंगफली खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?
           

मूंगफली खाने के फायदे और नुकसान


दोस्तों सर्दियों का मौसम आते ही मूंगफली हर गली मोहल्ले में बिकने लगती है।और इसको खाना हर कोई पसंद करता है बच्चे बूढ़े जवान सब लोग इसे खूब चाव से खाते हैं । और इसे गरीबों का बदाम भी कहा जाता है जो लोग बदाम नहीं खरीद पाते वह लोग इसे खा सकते हैं। क्योंकि इसमें बदाम के बराबर ही प्रोटीन होता है । 

दोस्तो अब चलते हैं अपने सवालों की तरफ, सबसे पहले सवाल है ।

 मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है ? 


दोस्तों भारत के राज्य गुजरात को मूंगफली का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य माना जाता है। उसके बाद राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य शामिल हैं। 

दोस्तों अब बढ़ते हैं अपने दूसरे सवाल की तरफ जो है।

मूंगफली खाने से क्या लाभ होता है? 

 मूंगफली मैं भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। और इसमें कैल्शियम, विटामिन डी और मिनरल्स पाए जाते हैं जो हमारी स्किन को ग्लो करते हैं मूंगफली का इस्तेमाल करने से ब्लड सुगर कंट्रोल होता है मूंगफली हमारी सेहत के लिए बहुत ही अच्छी चीज है।
मूंगफली खाने में तो अच्छी होती ही है और इसके साथ-साथ इसमें विटामिन ए विटामिन बी 6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक चीज है।

मूंगफली खाने के चार लाभ है।


1.मूंगफली में मौजूद मिनरल्स पेट से जुड़ी तमाम समस्याओं को ठीक कर सकती है। इसे रोज इस्तेमाल करने से कब्ज की समस्या ठीक हो जाती है।

2. मूंगफली में ओमेगा 6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है जोकि हमारी त्वचा को निखारता करता है।

3. मूंगफली का नियमित प्रयोग करने से दिल से जुड़ी समस्याओं का खतरा कम हो जाता है।

4. मूंगफली का नियमित प्रयोग करने से हड्डियां मजबूत होती है। क्योंकि इसमें विटामिन D और कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो कि हमारी हड्डियों को मजबूत करता है।
दोस्तों अब आपको बताते हैं। मूंगफली कब नहीं खाना चाहिए?      

मूंगफली कब नहीं खाना चाहिए?

1.मूंगफली को मोटापे से ग्रसित लोगों को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इसमें प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। और यह आपका मोटापा बढ़ा सकता है। इसलिए अपनी डाइट में मूंगफली के इस्तेमाल से बचे।

2. दोस्तों मूंगफली के अंदर सोडियम पाया जाता है। जो कि आपके ब्लड प्रेशर को हाई कर सकता है। इसलिए आप मूंगफली का इस्तेमाल ना करें अगर आपके अंदर ब्लड प्रेशर की समस्या है।

3. दोस्तों जिन लोगों के जोड़ों में दर्द रहता है उन लोगों को भी मूंगफली का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे समस्या बढ़ सकती है इसलिए आप मूंगफली खाने से बचना चाहिए।

4. दोस्तों जिन लोगों के पेट में पहले से ही समस्या है तो उन लोगों को मूंगफली नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे पेट फूलने जैसी समस्या आपको होगी।
दोस्तों अब आपको बताते हैं 1 दिन में कितनी मूंगफली खानी चाहिए?


एक दिन में कितनी मूंगफली खा सकते हैं?

दोस्तों मूंगफली 1 दिन में लगभग एक मुट्ठी का ही इस्तेमाल करना चाहिए और अगर गर्मी का सीजन हो तो एक मुट्ठी से ज्यादा ना खाए।
दोस्तों अब बात करते हैं मूंगफली खाने के साइड इफेक्ट क्या है? 
 

मूंगफली खाने के साइड इफेक्ट क्या है?

1.मूंगफली का ज्यादा इस्तेमाल करने से आप मोटे हो सकते हैं क्योंकि इसमें कैलोरी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसलिए आप ज्यादा मूंगफली का इस्तेमाल ना करें।

2. मूंगफली का ज्यादा इस्तेमाल करने से आपको स्किन एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। और आपका पेट भी खराब हो सकता है। इसलिए आप मूंगफली का ज्यादा इस्तेमाल ना करें। 
 दोस्तों बात करते हैं मूंगफली खाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

मूंगफली खाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?

मूंगफली को किसी समय खाया जा सकता है लेकिन मूंगफली को सुबह के समय खाना ज्यादा अच्छा माना जाता है। क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स पाए जाते है जो आपको एनर्जी देते है इसलिए आप मूंगफली का सुबह इस्तेमाल करें ।

दोस्तों यही थे। कुछ सवाल जिसे हमने बताने की कोशिश की है। दोस्तों अगर आपको हमारा यह ब्लॉक पसंद आया हो तो इसे आगे जरुर शेयर करें। और ऐसी ही टिप्स और ट्रिक्स के लिए हमें फॉलो कर ले ।

और ये भी पढ़ें - Eye Flu क्या है।
एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Ads

Ads