Munakka Khane ke Fayde in Hindi | मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान

मुनक्का खाने के फायदे और नुकसान:-

मुनक्का एक ऐसा ड्राई फ्रूट है, जो सदियों से इस्तेमाल किया जा रहा है। क्योंकि इसके फायदे शुमार है। मुनक्का दो तरह का होता है, लाल मुनक्का और काला मुनक्का, मुनक्का को पूजा पाठ के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है इसीलिए आज हम आपको मुनक्का खाने के फायदे और इसे किस तरीके से खाना चाहिए हर चीज के बारे में आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे, जो आप नीचे देख सकते हैं।

  • एक दिन में कितने मुनक्का खाना चाहिए?
  • मुनक्का कब खाएं?
  • मुनक्का की तासीर क्या होती है?
  • मुनक्का खाने के नुकसान?

 

मुनक्के में भरपूर मात्रा में फाइबर, जिंक, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम राइबोफ्लेविन, थियामिन, पाइरिडोक्सिन, कार्ब्स, कैलोरी, एस्कॉर्बिक एसिड, और भी बहुत से तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होते हैं, मुनक्का का रोजाना सेवन करने से कब्ज, गैस, खून की कमी, पित्त, कफ दोष, त्वचा में निखार और भी बहुत सी समस्याओं को ठीक करने में हमारी मदद करता है।और यह शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करता है। इसीलिए आज हम आपको मुनक्का के 8 बड़े फायदे के बारे में बताएंगे।

1. कब्ज़ के लिए फायदेमंद।

मुनक्का में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है इसका इस्तेमाल करने से पाचन तंत्र में सुधार आता है इसीलिए जिन लोगों का पाचन तंत्र खराब है, उन लोगों को मुनक्के का जरूर सेवन करना चाहिए। इसे आपकी कब्ज की समस्या दूर हो जाएगी।

2. बुखार में फायदेमंद।

मुनक्का एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जो बुखार के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि मुनक्का में मौजूद जर्मीशिडल, फिनोलिक पायथोन्यूट्रिएंट और एंटीऑक्सीडेंट तत्वों पाई जाती है जो वायरस से लड़कर बुखार ठीक करने में सहायता करते हैं।

3. एनीमिया में फायदेमंद।

मुनक्के में कॉपर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो लाल रक्त कोशिकाओं का निर्माण करता है। और इसमें मौजूद विटामिन बी काम्प्लेक्स नए खून बनाने में मदद करता है 10 से 12 मुनक्के को रात में भिगोकर सुबह बीज निकालकर कर खाने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है। 

4. हड्डियों के लिए फायदेमंद।

मुनक्का में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत करता है और इसमें मौजूद बोरान नमक पोषक तत्व हड्डियों तक कैल्शियम को पहुंचाने का काम करता है और कैल्शियम को सूखने का काम भी करता है, इसीलिए जिन लोगों की हड्डियां कमजोर है उन लोगों को मक्के का जरूर सेवन करना चाहिए।

5. आँखों के लिए फायदेमंद।

मुनक्का आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन ए, बीटा कैरोटीन आंख के लिए काफी फायदेमंद होता है, मुनक्का का सेवन करने से आंख की बीमारी नहीं होती, और आंख कमजोर नहीं होती इसीलिए जिन लोगों की आंख कमजोर है उन लोगों को मुनक्का का जरूर सेवन करना चाहिए।

6. दिल के लिए फायदेमंद।

मुनक्के में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दिल की बीमारियों से लड़ने के लिए हमारी मदद करते हैं 10 मुनक्के को दूध में उबालकर और इसमें घी डालकर सुबह-शाम सेवन करने से दिल की बीमारियों में आराम मिलता है।

7. बालों के लिए फायदेमंद।

जिन लोगों के बाल कमजोर हैं या जिन लोगों के बाल झड़ते हैं उन लोगों को मुनक्का का जरूर सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें मौजूद आयरन बालों को मजबूत करता है और विटामिन सी की बालों में चमक पैदा करता है इसलिए आप मुनक्का का सेवन कर सकते हैं।

8.यौन दुर्बलता में फायदेमंद।

मुनक्का एक ऐसा ड्राई फ्रूट है जिसमें अमीनो एसिड पाया जाता है। जो यौन दुर्बलता को ठीक करता है और कामेच्छा को बढ़ाता है, इसी लिए सुहागरात में दूध में मुनक्का और केसर डाल कर दिया जाता है।

एक दिन में कितने मुनक्का खाना चाहिए?

एक व्यक्ति को एक दिन में 5 से 10 मुनक्के का ही सेवन करना चाहिए ज्यादा मुनक्का का सेवन करने से आपको नुकसान हो सकता है।

मुनक्का कब खाएं?

मुनक्के को सुबह और शाम किसी भी वक्त खाया जा सकता है, जो लोग ताकत के लिए मुनक्के का सेवन करते हैं। उन लोगों को शाम के वक्त दूध के साथ मुनक्के का सेवन करना चाहिए, इससे ज्यादा फायदा होता है। और अगर आप कब्ज के लिए मुनक्के का सेवन करते हैं तो आपको पानी में रात भर भिगोकर सुबह मुनक्के का सेवन करना चाहिए इससे आपको ज्यादा फायदा होगा।

मुनक्का की तासीर क्या होती है?

मुनक्का की तासीर गर्म होती है इसलिए एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसका सर्दियों में सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

मुनक्का खाने के नुकसान।

1. मुनक्का का ज्यादा सेवन करने से आपकी आपके शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है इसलिए आपको मुनक्का का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, इससे आपका फैट भी बढ़ सकता है।

2. मुनक्के का अधिक सेवन करने से मधुमेह, हृदय रोग, फैटी लीवर और भी बहुत सी समस्याएं पैदा हो सकती हैं, इसलिए आप मुनक्के का ज्यादा सेवन ना करें।

और ये भी पढ़ें:- किशमिश खाने के फायदे।

Disclaimer:- इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें!


एक टिप्पणी भेजें (0)
और नया पुराने

Ads

Ads